लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड रोधी टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिये अतिरिक्त क्षमता सृजित की जा रही : श्रृंगला

By भाषा | Updated: April 29, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस रोधी टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिये अतिरिक्त क्षमता सृजित की जा रही है और देश अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ विनिर्माण को गति देने के लिये काम करना जारी रखेगा ।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कोरोना वायरस महामारी की घातक लहर के बीच भारत अपने टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार करने की दिशा में बढ़ रहा है ।

श्रृ्ंगला ने संवाददाताओं से कहा कि टीका उत्पादन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण है और भारत इस संबंध में अमेरिका, जापान, रूस सहित अन्य सहयोगियों के साथ काम कर रहा है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम बात कर रहे हैं तब टीका उत्पादन के संबंध में वृहद अतिरिक्त क्षमताओं का सृजन किया जा रहा है । भारत बायोटेक अपना उत्पादन बढ़ा रहा है, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की उत्पादन बढ़ाने को लेकर महत्वाकांक्षी योजना है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ बाजार में नये टीके आ रहे हैं, चाहे स्पूतनिक हो या अन्य कंपनियां हों। मैं समझता हूं अगले दो तीन महीने में हम क्षमताओं में काफी विस्तार देखेंगे।’’

श्रृंगला ने कहा, ‘‘वैश्विक आधार पर पूरा टीका उत्पादन अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर निर्भर है। हम इस संबंध में कोवैक्स गठबंधन के सदस्य हैं, हम इसमें सहयोग कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बिना वैश्विक गठजोड़ के भारत या कहीं और कोविड-19 की चुनौतियों से निपटना कठिन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?