लाइव न्यूज़ :

हाउसिंग सोसायटी के निवासियों को धमकी देने के आरोप में अभिनेत्री पायल रोहतगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 जून अहमदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को उनकी हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर के सैटेलाइट थाने के निरीक्षक ए एस रॉय ने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ पराग शाह की शिकायत के आधार पर अभिनेत्री के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

रॉय ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि 36 वर्षीय अभिनेत्री पिछले करीब एक साल से अपने माता-पिता के साथ सैटेलाइट इलाके की एक ‘पॉश’ सोसाइटी में रह रही हैं और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा धारा 294-बी (अश्लील टिप्पणी करने), 504 (जानबूझकर अपमान) और आपराधिक भयादोहन (506) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शाह ने अपनी शिकायत में दावा किया कि रोहतगी पिछले कुछ समय से बच्चों के साथ ही सोसाइटी के सदस्यों को परेशान कर रही हैं और उन्होंने एक बार बच्चों को धमकी दी थी कि अगर वे सोसाइटी के ‘कॉमन’ एरिया में खेलेंगे तो वह ‘‘उनके पैर तोड़ देंगी।’’

शाह ने आरोप लगाया कि हालांकि सोसायटी में उनका अपना घर नहीं है, लेकिन उन्होंने 20 जून को अपने माता-पिता के साथ वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लिया और यह बताए जाने के बावजूद कि वह सदस्य नहीं हैं, वहां से हटने से इनकार कर दिया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री ने बैठक में सोसाइटी के सदस्यों के साथ गाली-गलीज की और सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानजनक पोस्ट किया।

शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि अभिनेत्री ने सदस्यों को झूठे मामलों में गिरफ्तार कराने की धमकी भी दी। शाह ने दावा किया कि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें और अन्य सदस्यों को निशाना बनाया।

पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर