लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अभिनेता कमल हासन, अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ मिलाएंगे कदम से कदम

By रुस्तम राणा | Updated: December 18, 2022 17:12 IST

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाएंगे। साउथ अभिनेता की पार्टी मक्कल नीदी मैयम के अनुसार, सुपरस्टार को राहुल गांधी ने यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन को राहुल गांधी ने यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया हैसाउथ अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल नीदी मैयम ने दी जानकारीभारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में करेगी प्रवेश

नई दिल्ली: अभिनेता कमल हासन 24 दिसंबर को पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाएंगे। साउथ अभिनेता की पार्टी मक्कल नीदी मैयम के अनुसार, सुपरस्टार को राहुल गांधी ने यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी, और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद, यह भाजपा के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश, हरियाणा में जाएगी और अगले महीने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले पंजाब में प्रवेश करेगी। 

राहुल गांधी के नेतृत्व कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे किए, जो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कन्याकुमारी से शुरू होकर आठ राज्यों में घूमी है। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने इसे एक "उपलब्धि" करार दिया है, गायकों सुनिधि चौहान और अन्य लोगों के साथ एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

बुधवार को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन राजस्थान के सवाई माधोपुर में श्री गांधी से मिले, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जिसमें राजन और राहुल गांधी को मार्च के दौरान चर्चा करते हुए दिखाया गया था। इससे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदयात्रा में हिस्सा लिया था। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने भी मध्य प्रदेश की यात्रा में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :कमल हासनभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण