लाइव न्यूज़ :

एमपी में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर एक्शन शुरू, मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया प्लान

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 2, 2024 12:31 IST

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आदिवासी प्लान तैयार कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के जन मन अभियान को एमपी में शुरू करने पर काम शुरू हो गया है। मोदी के प्रोजेक्ट जन मन कैसे एमपी में आदिवासियों की जिंदगी बदल देगा।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के मन में मोदी के बाद पीएम जन मन अभियानपीएम मोदी के मंत्र पर मोहन सरकार का तैयार हो रहा एक्शन प्लान

PM जनमन योजना पर अमल शुरु

मध्य प्रदेश में आदिवासियों को रिझाने के लिए मोहन सरकार ने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले पीएम जन मन योजना चलाकर पिछड़े आदिवासियों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का ऐलान किया था और इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हो गई है।

 मोहन कैबिनेट में शामिल कैबिनेट मिनिस्टर प्रहलाद पटेल ने आज प्रदेश के बेगा, सहरिया, भारिया आदिवासियों के आवास और मंजरो टोलों की जानकारी जुटाना के निर्देश दिए हैं।

लोकसभा चुनाव का प्लान है पीएम जनमन

दरअसल विधानसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी ने 22 हजार गांव के आदिवासियों पर 24 हजार करोड रुपए खर्च कर उनकी जिंदगी बदलने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने आदिवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने पक्का मकान देने और आदिवासी इलाकों की सड़कों को दुरुस्त करने का ऐलान किया था। यही वजह है कि मध्य प्रदेश के 47 सीटों को प्रभावित करने वाले 22 जिलों को सीधे टारगेट करते हुए भाजपा सरकार ने पीएम जनमन योजना को लागू करने की तैयारी कर ली है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आदिवासी 47 सीटों में से बीजेपी को 24 और गैर आरक्षित आदिवासी बाहुल 29 सीटों में से 20 पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। और अब लोकसभा चुनाव से पहले एमपी की मोहन सरकार ने मोदी के टीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है जो की 2024 के आम चुनाव में बीजेपी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवप्रहलाद सिंह पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर