लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कर्नल के खाते से लाखों रुपये उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 09:37 IST

Open in App

नोएडा, 27 दिसंबर सेना से अवकाश प्राप्त एक कर्नल के मोबाइल फोन को हैक कर उनके खाते से छह लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 29 निवासी कर्नल (अवकाश प्राप्त) ए के राजपाल के मोबाइल पर 11 अगस्त की रात 10:30 बजे संदेश आया, जिसमें कहा गया कि उनके फोन की सेवा बंद की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मोबाइल फोन कंपनी की ओर से कर्मचारी बन कर एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और 11 रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। आरोपी ने उनसे एक ऐप डाउनलोड करवाय और इसके बाद उनके मोबाइल फोन को हैक कर, उनके बैंक की अहम जानकारी हासिल कर ली तथा उनके खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस और आईटी सेल ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले चेतन प्रकाश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पांच एटीएम, पांच क्रेडिट कार्ड मिले हैं। पुलिस ने उस बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी है जिसमें अवकाश प्राप्त कर्नल के खाते से पैसे भेजे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर