लाइव न्यूज़ :

पोस्टल बैलेट के हिसाब से सपा- गठबंधन ने जीतीं 304 सीटें, यूपी में हार के बाद बोले अखिलेश यादव- छल से बल नहीं मिलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2022 17:24 IST

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, 'पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है।

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को भले समाजवादी ने स्वीकार कर लिया हो, लेकिन फिर भी वह सत्तारूढ़ भाजपा की जीत पर सवाल उठा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट किया जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वे भारतीय पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। 

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, 'पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालनेवाले हर उस सच्चे सरकारीकर्मी,शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!'  

इससे पहले चुनाव के नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर भी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।

बता दें कि यूपी चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को 403 विधानसभा सीटों वाले इस बड़े राज्य में 111 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वोट प्रतिशत की बात करें तो सपा को यहां 32.1 फीसदी वोट मिला है, जबकि आरएलडी को 2.85 वोट प्रतिशत हासिल हुआ है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'