लाइव न्यूज़ :

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हादसा, 6 की मौत, कई घायल

By स्वाति सिंह | Updated: July 22, 2018 12:28 IST

एक बालू से भरे ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Open in App

लखनऊ, 22 जुलाई: वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर रविवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। यहां एक बालू से भरे ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हाइवे बालू से भरा एक ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया। 

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। इस हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने ट्रक ड्राइवर को घेर लिया था जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। 

ये भी पढ़ें: सेना ने किया पलटवार, जवान की हत्या करने वाले 3 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

इससे पहले बीते रविवार (15 जुलाई )को हुए ऐसे ही एक सड़क हादसे के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की खबर पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन चार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 

ये भी पढ़ें: Blog: तिलक और आजाद के आदर्शो को अपनाएं, स्वराज्य के जन्मसिद्ध अधिकार से सुराज्य की ओर बढ़ें

कार की स्पीड समान्य से बहुत ज्यादा थी और रफ्तार कार अनियंत्रित होने के कारण अचानक जाकर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग मूल रूप से कानपुर के निवासी थे। हादसे के दौरान ये लोग आगरा से नोएडा जा रहे थे। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर हडकंप मच गया। पुलिस ने बताया था कि मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रोड एक्सिडेंटउत्तर प्रदेशवाराणसीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप