लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की स्‍थापना में तेजी लाएं : योगी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:30 IST

Open in App

लखनऊ, 25 जनवरी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि आम जनता को कम दाम पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों की स्‍थापना में तेजी लाई जाए।

सोमवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को नये औषधि केन्द्रों के खोलने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों की संख्या में वृद्धि होने से लोगों को सुगमतापूर्वक कम मूल्य की औषधियां उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार कोरोना के खिलाफ जंग को सफलतापूर्वक लड़ रही है, जिसके कारण राज्य में इस महामारी की स्थिति नियंत्रण में है।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस पर अंतिम प्रहार करने के लिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान प्रगति पर है।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस