लाइव न्यूज़ :

अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा में वंदे भारत का नारा लगाने से किया इनकार, कहा- 'मेरा धर्म इसकी इजाजत नहीं देता', देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2023 16:10 IST

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि वह 'वंदे मातरम' नहीं गाएंगे क्योंकि यह राष्ट्र को झुकाने जैसा है और उनका धर्म उन्हें किसी के सामने झुकने की इजाजत नहीं देता, यहां तक ​​कि अपनी मां के सामने भी नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा विधायक अबू आजमी आजमी ने कथित तौर पर 'वंदे भारत' को लेकर कहा कि उनका धर्म उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है।आजमी की पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) का हिस्सा है।इस विपक्षी गठबंधन ने भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाया है।

मुंबई: सपा विधायक अबू आजमी के एक बयान से महाराष्ट्र मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा में विवाद खड़ा हो गया। आजमी ने कथित तौर पर 'वंदे भारत' को लेकर कहा कि उनका धर्म उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है। आजमी ने कहा कि वह 'वंदे मातरम' नहीं गाएंगे क्योंकि यह राष्ट्र को झुकाने जैसा है और उनका धर्म उन्हें किसी के सामने झुकने की इजाजत नहीं देता, यहां तक ​​कि अपनी मां के सामने भी नहीं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "हम वो है जिनके पूर्वजों ने इस देश के लिए अपनी जान दी, हम वो है जिन्होंने पाकिस्तान को नहीं भारत को अपना मुल्क माना। हमें इस्लाम सिखाता है की सर उसी के आगे झुकाओ जिसने ये सारा जहान बनाया। मेरे मज़हब के मुताबिक अगर मैं वंदे मातरम नहीं बोल सकता हूँ तो इस से मेरे दिल में मेरे मुल्क के लिए इज्जत और मेरी वतनपरस्ती में कोई कमी नहीं होती, और इस से किसी को आपत्ति होनी भी नहीं चाहिए। जितने आप इस मुल्क के उतने हम भी!"

उन्होंने आगे लिखा, "सकल हिन्दू समाज की सभाओं से महाराष्ट्र के कई ज़िलों में हिंसा हुई है, लेकिन इन सभाओं में हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसका नतीजा राम नवमी पर औरंगाबाद में हिंसा हुई और अपने घर के गेट में खड़े मुनिरुद्दीन पुलिस की गोली से शहीद हुआ। मुनिरुद्दीन और उसके परिवार को महाराष्ट्र सरकार इंसाफ नहीं देगी ये उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में कह दिया है।" 

उन्होंने ये भी लिखा, "सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई करना और फसाद में मारे गए निर्दोषों के परिवारों के लिए जांच के आदेश तक नहीं देना- ये सरकार का अहंकार है, और अहंकार हमेशा नहीं रहता।" बताते चलें कि आजमी की पार्टी समाजवादी पार्टी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) का हिस्सा है जिसमें 26 अलग-अलग पार्टियां शामिल हैं जिन्होंने भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाया है।

टॅग्स :Abu Asim Azmiइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा