लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जेल विभाग के करीब 60 पैरामेडिकल कर्मियों को कोविड-19 के टीके लगाये गए हैं: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 24, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली जेल विभाग के लगभग 60 पैरामेडिकल कर्मियों को कोविड​​-19 टीकाकरण अभियान के दौरान अब तक टीका लगाया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पहले टीका लगाया जा रहा है।

महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने कहा, ‘‘जेल विभाग के लगभग 60 पैरामेडिकल कर्मचारियों को अब तक टीका लगाया गया है। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में अलग-अलग तारीखों पर टीका लगाया गया। टीकाकरण से जेल अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा, जिन्हें उनकी नौकरी की प्रकृति के कारण वायरस से संक्रमित होने का खतरा था।’’

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जेल विभाग में लगभग 200 पैरामेडिकल कर्मी हैं।

विभाग ने सुरक्षा कर्मियों सहित लगभग 3,600 कर्मचारियों को कोरोना वायरस टीके लेने के लिए खुद का पंजीकृत कराने के लिए कहा है।

लगभग 1,600 जेल कर्मचारी, 1,000 तमिलनाडु विशेष पुलिस कर्मी जो तिहाड़ जेल में सुरक्षा ड्यूटी करते हैं और अर्धसैनिक बलों के 1,000 कर्मियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार तक कुल 292 जेल कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी दो का इलाज चल रहा है जबकि 290 ठीक हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि 118 जेल कैदी अभी तक संक्रमित हुए हैं जिनमें से 116 ठीक हो गए हैं जबकि दो की मौत हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी की तीन जेलों में से, पिछले साल 13 मई को रोहिणी जेल में पहला कोविड-19 मामला सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई