लाइव न्यूज़ :

जोधपुर में लगभग 50 और कौए मृत मिले

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:30 IST

Open in App

जोधपुर, छह जनवरी राजस्थान के जोधपुर जिले के सेतरावा और फलोदी इलाकों में बुधवार को लगभग 50 और कौए मृत मिले और यह पता लगाने के लिए उनके कंकाल से नमूने निकाले गए कि क्या ये मौतें बर्ड फ्लू से हुई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इनमें से 27 मौतें जोधपुर के पास सेतरावा में हुईं। ग्रामीणों ने अधिकारियों को कौए की मौत की जानकारी दी। नमूना लेने के बाद शवों का निपटान किया गया।

जोधपुर से सटे केरू गांव में भी बुधवार को कुछ कौए मृत पाए गए।

फलोदी झील क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर 20 और कौवों के शवों को बुधवार को देखा गया, जिसके एक दिन पहले लगभग एक दर्जन कौए वहां मृत पाए गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग की एक टीम ने शवों का निस्तारण किया, जिसमें से एक का इस्तेमाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूना लेने के लिए किया गया।

इससे पहले जोधपुर से भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए नमूनों की बर्ड फ्लू जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली।

पक्षियों के देखभाल करने वाले सेवाराम माली ने कहा, "हाल के दिनों में किसी भी बीमारी के कारण किसी भी कुरजां की मौत नहीं हुई है।"

इस बीच, जोधपुर के संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने पशुपालन, वन तथा चिकित्सा और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए एक सप्ताह में एक कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो