लाइव न्यूज़ :

AAP vs Delhi LG: स्थायी समिति चुनाव पर हंगामा, महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा- इलेक्शन नहीं?, उपराज्यपाल वीके सक्सेना बोले-दोपहर एक बजे कराओ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2024 10:57 IST

AAP vs Delhi LG: अतिरिक्त निगम आयुक्त जितेंद्र यादव को एमसीडी की सदन बैठक का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देAAP vs Delhi LG: पूरे दिन उठापटक की स्थिति के बाद स्थगित कर दिया गया।AAP vs Delhi LG: स्थायी समिति के एक सदस्य का चुनाव शुक्रवार को दोपहर एक बजे कराने का निर्देश दिया है। AAP vs Delhi LG: उपराज्यपाल वी.केँ. सक्सेना ने महापौर का फैसला पलट दिया था।

AAP vs Delhi LG: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बृहस्पतिवार को देर रात एक आदेश में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त से कहा कि निगम की स्थायी समिति की एक रिक्त सीट पर चुनाव शुक्रवार को कराया जाए। इससे पहले इस पूरे मामले में दिनभर नाटकीय घटनाक्रम रहा जिसमें महापौर शैली ओबेरॉय ने पांच अक्टूबर तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया था, जबकि बाद में उपराज्यपाल ने महापौर का फैसला पलट दिया था। निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने देर रात जारी एक आदेश में कहा कि उपराज्यपाल ने स्थायी समिति के एक सदस्य का चुनाव शुक्रवार को दोपहर एक बजे कराने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार समिति की छठी सीट का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त जितेंद्र यादव को एमसीडी की सदन बैठक का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता कमलजीत सहरावत के पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थी। पार्षदों की तलाशी को लेकर हुए व्यवधान के बाद महापौर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी स्थायी समिति का चुनाव स्थगित कर दिया गया और सदन की बैठक पांच अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

अंतिम क्षण में हस्तक्षेप करते हुए सक्सेना ने देर रात स्थायी समिति की अंतिम रिक्त सीट के चुनाव स्थगित करने के फैसले को पलट दिया और एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार को रात 10 बजे तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। महापौर शैली ओबेरॉय ने दावा किया कि यह पहली बार है जब पार्षदों की सुरक्षा जांच की गई है और उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक तथा सदन के सदस्यों के लिए अपमानजनक बताया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की छठी सीट के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को पूरे दिन उठापटक की स्थिति के बाद स्थगित कर दिया गया। महापौर शैली ओबेरॉय ने पांच अक्टूबर तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया था, जबकि बाद में उपराज्यपाल वी.केँ. सक्सेना ने महापौर का फैसला पलट दिया था।

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationविनय कुमार सक्सेनाVinai Kumar SaxenaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर