लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, सूची में ये 8 नाम शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2021 18:30 IST

गुरुवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट को जारी किया है। आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देAAP अब तक अपने 96 उम्मीदवारों के नाम कर चुकी है घोषितसबसे पहले पार्टी ने की थी अपने 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा

पंजाब चुनाव 2022 से पहले आए चंडीगढ़ निकाय चुनाव परिणाम से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी अब तक अपने उम्मीदवारों की 5 लिस्ट जारी कर चुकी है। गुरुवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट को जारी किया है। आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम हैं। 

इस लिस्ट के साथ अब तक पार्टी ने 117 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 96 कैंडिटेड के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की छठी लिस्ट में श्रीहरगोबिन्दपुर सीट से एडवोकेट अमरपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अमृतसर वेस्ट से डॉक्टर जसबीर सिंह और अमृतसर ईस्ट से जीवनजोत कौर को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

इसके अलावा गुरिंदर सिंह 'गैरी' को आम आदमी पार्टी ने अमलोह सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है और नरिंदर पाल सिंह सावना को फजिलका से उम्मीदवार घोषित किया है। इस लिस्ट में प्रीतपाल शर्मा को आप पार्टी ने गिद्दरबाहा से कैंडिडेट चुना है। वहीं मौर सीट से सुखवीर मैसर खाना को उम्मीदवार बनाया है और मलेरकोटला पार्टी ने डॉक्टर मो. जमील उल रहमान को टिकट दिया है।

पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तेजी से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। सबसे पहले पार्टी ने अपने 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की थी। 

टॅग्स :Aam Aadmi PartyPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप