लाइव न्यूज़ :

Yes Bank: आप सासंद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, बैंक लूटने वालो को जेल में डालो, बीजेपी के मित्र है बैंक लूटने वाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2020 12:57 IST

यस बैंक के घोटाले मामले में सीबीआई ने सोमवार को सह-संस्थापक राणा कपूर के परिवार को 600 करोड़ रिश्वत लेने के मामले में उनके सात जगहों पर छापे मारे। अधिकारों ने बताया कि उनके अधिकारी मुंबई आवास पर आधिकारिक परिसरों में तलाशी ले रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देससंद के परिसर में संजय सिंह ने बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने नारे लगाते हुए कहा कि लूटना बन्द करो, बैंक लूटने वालो को जेल में डालो, भाजपा के मित्र है बैंक लूटने वाले।

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने यस बैंक के मुद्दे पर देश की नरेंद्र मोदी सरकार को राज्यसभा में घेरने की रणनीति बनाई है। उन्होंने बुधवार (11 मार्च) को ट्वीट कर शून्य काल के दौरान राज्यसभा में सभापति से सदन के पटल पर अपनी बात रखने के लिए अनुमति मांगी, जिसका लिखित पत्र उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है।अपने अनुमति पत्र में लिखा है कि पिछले कई दिनों से यस बैंक में हुए घोटाले के कारण बैंक के लगभग 21 लाख खाताधारकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गई है। खाताधारकों को न तो बैंक शाखाओं में पैसा मिल रहा है और न ही एटीएम से पैसा निकाल पा रहे हैं। चंद पूंजीपतियों द्वारा यस बैंक में जमा आम आदमी का पैसा निकाल लिया गया है और उसे वापस नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा इन बैंक डिफॉल्टरों पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। आपसे अनुरोध है कि लोक महत्व के इस विषय पर मुझे सदन के शून्य काल में अपनी बात रखने की अनुमती दें। 

साथ ही आप पार्टी के कई सांसदो ने मिलकर ससंद परिसर में यस बैंक को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए। आप ने नारे लगाते हुए कहा, 'लूटना बन्द करो, बैंक लूटने वालो को जेल में डालो, भाजपा के मित्र है बैंक लूटने वाले।' संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर आपके पास पिस्टल है तो आप बैंक लूट सकते हो और अगर आपके पास बैंक है तो आप सबको लूट सकते हो। 

बता दें यस बैंक के घोटाले मामले में सीबीआई ने सोमवार को सह-संस्थापक राणा कपूर के परिवार को 600 करोड़ रिश्वत लेने के मामले में उनके सात जगहों पर छापे मारे। अधिकारों ने बताया कि उनके अधिकारी मुंबई आवास पर आधिकारिक परिसरों में तलाशी ले रहे हैं.  

टॅग्स :संजय सिंहयस बैंकराणा कपूरराज्यसभा सत्रसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ