लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एलजी के आवास के बाहर आप मंत्रियों ने दिया धरना, कहा- हमारी फाइलों पर हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहे हैं?

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2023 19:14 IST

इस दौरान आप मंत्री आतिशी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि एलजी को चुनी हुई सरकार के फैसलों को स्वीकार करना होगा फिर वह हमारी फाइलों पर हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप मंत्री ने कहा, हम इंतजार कर रहे हैं कि एलजी लोकतंत्र का सम्मान करेंगे और हमसे मिलेंगेकेजरीवाल ने कहा- हम सब उनसे मिलकर समझना चाहते हैं कि वो SC के आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे?एलजी ने आप सरकार पर सरासर बेशर्मी करने, धमकी देने और नियमों की अवहेलना करने’ का आरोप लगाया

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मंत्रियों ने दिल्ली में एलजी वीके सक्सेना के आवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान आप मंत्री आतिशी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि एलजी को चुनी हुई सरकार के फैसलों को स्वीकार करना होगा फिर वह हमारी फाइलों पर हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहे हैं ... हम इंतजार कर रहे हैं कि एलजी लोकतंत्र का सम्मान करेंगे और हमसे मिलेंगे।" 

इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, मैंने अभी एलजी साहिब से मिलने का टाइम माँगा है। हमारे मंत्री उनके घर के बाहर बैठे हैं। हम सब उनसे मिलकर समझना चाहते हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे?

वहीं इसके जवाब में दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद आप-नीत सरकार पर ‘सरासर बेशर्मी करने, धमकी देने और नियमों की अवहेलना करने’ का आरोप लगाया।

इससे पहले सेवा सचिव के तबादले पर विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि क्या केंद्र अध्यादेश लाकर उच्चतम न्यायालय के आदेश को पलटने का ‘षड्यंत्र’ रच रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए केंद्र और एलजी पर कई सवाल दागे। 

उन्होंने लिखा, एलजी साहिब सुप्रीम कोर्ट का आदेश क्यों नहीं मान रहे? दो दिन से सर्विसेज सेक्रेटरी की फाइल साइन क्यों नहीं की? कहा जा रहा है कि केंद्र अगले हफ्ते आर्डिनेंस लाकर एससी के आदेश को पलटने वाली है? क्या केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने की साज़िश कर रही है? क्या एलजी साहिब आर्डिनेंस का इंतज़ार कर रहे हैं, इसलिए फाइल साइन नहीं कर रहे?

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्टविनय कुमार सक्सेनाआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप