लाइव न्यूज़ :

''आप को डर लग रहा है क्योंकि जांच की आंच अब मास्टरमाइंड के करीब पहुंच रही है'', सिसोदिया की गिरफ्तारी पर 'आप' के रोष पर मनोज तिवारी का तंज

By मेघना सचदेवा | Updated: March 9, 2023 14:45 IST

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बिना नाम लिए केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि,जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं के खिलाफ चल रही जांच आगे बढ़ रही है,वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी को और डर लग रहा है क्योंकि जांच की आंच अब मास्टरमाइंड के करीब पहुंच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया और आप नेताओं के खिलाफ चल रही जांच को लेकर बीजेपी का तंज ।मनोज तिवारी बोले - जांच की आंच अब मास्टरमाइंड के करीब पहुंच रही है।आबकारी घोटाला मामले में 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं सिसोदिया

दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी पर लगातार हमलावर है। मामले में ईडी भी सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। इसी बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि 'जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं के खिलाफ चल रही जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे 'आप' को और डर लग रहा है, क्योंकि जांच की आंच अब मास्टरमाइंड के करीब पहुंच रही है। इससे पहले जब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस्तीफा दिया था तब मनोज तिवारी ने कहा था कि, 'नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए' ।

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप के रोष पर मनोज तिवारी का तंज

बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज फिर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा दूसरे दौर की पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। मनोज तिवारी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप के रोष पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा जब दिल्ली की सभी जेलें केजरीवाल सरकार के अधीन हैं तो मनीष सिसोदिया कैसे खतरे में हैं। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को तिहाड़ भेजे जाने के बाद से आप नेता लगातार उनकी जान को खतरा बता रहे हैं। 

20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं सिसोदिया

बता दें कि सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिमांड पूरी होने के बाद 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है। ईडी आगे की पूछताछ भी वहीं करेगी।

सिसोदिया और जैन की जगह ये मंत्री लेंगे शपथ 

वहीं आज मनीष सिसोदिया और आप नेता सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पद के लिए आज आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए थे। दोनों वर्तमान में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित विभिन्न मामलों के सिलसिले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। राष्ट्रपति द्वारा आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी की दिल्ली कैबिनेट में नियुक्तियों को मंजूरी देने के एक दिन बाद दोनों नेता आज शपथ लेंगे। 

टॅग्स :मनोज तिवारीAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम