लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल उद्घाटन ना बुलाने पर AAP ने दिल्ली मेट्रो को दिया करारा झटका

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2017 10:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। 

Open in App

दिल्ली मेट्रो की नई मेजेन्टा लाइन के उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने नए मेट्रो लाइन के निर्माण में भुगतान की गई 50 प्रतिशत राशि वापसी की मांग की है। 

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार से कहा, "यह दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय सरकार की व्यक्तिगत दुश्मनी को दर्शाता है, दिल्ली मेट्रो रेल निगम के फरीदाबाद के उद्घाटन के दौरान ऐसी ही स्थिति सामने आई थी।"

प्रधान मंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि इस कदम से स्पष्ट रूप से पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केजरीवाल से नफरत करते हैं और उन्हें अपने आस-पास भी देखना पसंद नहीं करते।

इस मुद्दे पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली मेट्रो के उद्घाटन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाना दिल्ली के नागरिकों का अपमान है। केजरीवाल को उद्घाटन का न्यौता नहीं भेजने का एक ही कारण है और वह यह है कि केजरीवाल मेट्रो द्वारा हाल ही में बढ़ाए गए किराये को प्रधानमंत्री से कम करने की मांग न कर सकें।" सिसोदिया ने यह भी कहा कि जिन्होंने 'दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाया है, वे केजरीवाल से डरते हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'यह नई लाइन एक और उदाहरण है कि हम कैसे शहरी परिवहन का आधुनिकीकरण कर रहे हैं।  मैं भी कल (सोमवार) मेट्रो में सफर करूंगा।  इस साल मुझे कोच्चि और हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन करने और उसमें सफर करने का अवसर प्राप्त हुआ।'

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनअरविन्द केजरीवालआपनरेंद्र मोदीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर