लाइव न्यूज़ :

'अभद्र भाषा' का पंपलेट दिखा रो पड़ीं आप प्रत्याशी आतिशी, गौतम गंभीर ने कहा- साबित करो, उम्मीदवारी छोड़ दूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 17:11 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पूर्वी दिल्ली सीट से आप प्रत्याशी आतिशी और बीजेपी से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर मैदान में हैं। आतिशी ने एक अभद्र भाषा वाली पंपलेट का हवाला देकर उन्होंने गौतम गंभीर पर 'गंभीर' आरोप लगाया है।

Open in App

आम आदमी पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पर 'गंभीर' आरोप लगाया है। उन्होंने गंभीर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के साथ पंपलेट बांटने का आरोप लगाया है। इस पर गौतम गंभीर ने भी पटलवार किया है।  

आतिशी ने गुरुवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी 'अभद्र भाषा' का पंपलेट दिखाकर रोने लगीं। उन्होंने सवाल किया कि अगर वो एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते हैं तो उनके सांसद बनने के बाद इस संसदीय क्षेत्र की महिलाएं कैसी सुरक्षित रहेंगी?

बता दें कि 'नो योर कंडीडेट' यानी 'अपने उम्मीदवार को जाने' टाइटल नामक पंपलेट आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी प्रत्याशी आतिशी को लेकर अपशब्द लिखे गए हैं। 

गौतम गंभीर का पलटवार 

इस बयान को लेकर गौतम गंभीर ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मेरी खुली चुनौती है। अगर वो आरोप साबित करते हैं तो मैं उम्मीदवारी वापस ले लूंगा। इसके अलावा उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि अगर आरोप नहीं साबित कर पाते हैं तो क्या अरविंद केजरीवाल को राजनीति छोड़ेंगे? 

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीव ने ट्वीट कर गौतम गंभीर पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर इस स्तर तक गिर सकते हैं। अगर लोग ऐसी मानसिकता वालों को वोट देंगे तो फिर महिलाएं कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकती हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा- आतिशी मजबूत रहो, मैं कल्पना कर सकता हूं कि यह तुम्हारे लिए कितना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें इन्हीं ताकतों के खिलाफ लड़ना है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावआतिशी मार्लेनागौतम गंभीरपूर्वी दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटखिलाड़ियों का अपमान नहीं हो?, टी20 विश्व कप जीत के बाद मंदिर दर्शन विवाद को लेकर गौतम गंभीर पर कीर्ति आजाद का पलटवार, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज