लाइव न्यूज़ :

AAP-BJP: सरकार बनने से पहले भगदड़?, आप पार्षद अनीता बसोया, धर्मवीर और निखिल बीजेपी में शामिल, वीरेंद्र सचदेवा ने दिलाई सदस्यता, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2025 14:49 IST

AAP-BJP: भाजपा 5 फरवरी को हुए चुनाव में 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में शामिल होने वाले पार्षद हैं।आम आदमी पार्टी (आप) में भगदड़ शुरू हो गई है।27 साल बाद दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की सरकार बन रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) में भगदड़ शुरू हो गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में एमसीडी पार्षद अनीता बसोया, निखिल चपराना, धर्मवीर सहित संदीप बसोया और अन्य लोग बीजेपी में शामिल हो गए। एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। यह कदम दिल्ली में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उठाया गया है। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद हैं।

अनिता बसोया (वार्ड 145, एंड्रयूज गंज)

निखिल चपराना (वार्ड 183)

धर्मवीर (वार्ड 152)।

विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत के मद्देनजर भाजपा मेयर पद हासिल करके दिल्ली में "ट्रिपल इंजन सरकार" पर नजर गड़ाए हुए है। मेयर का चुनाव अप्रैल में होना तय है। AAP ने नवंबर में हुए पिछले मेयर चुनाव में तीन वोटों से जीत हासिल की थी। पार्टी नेताओं ने बुधवार को कहा कि भाजपा आसानी से अपने पार्षद को मेयर के रूप में निर्वाचित करा सकती है।

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में 48 सीटें जीतने वाली भाजपा के पास एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में 14 नामांकित सदस्यों में से 10 होंगे, जबकि AAP के पास चार होंगे। इसके अलावा कई आप पार्षद नई सरकार के तहत अपने वार्डों के विकास के लिए भाजपा में जाने के लिए तैयार हैं।

अधिकारियों के अनुसार एमसीडी में आप के 121 पार्षदों में से तीन ने विधानसभा चुनाव जीता, जबकि भाजपा के 120 पार्षदों में से आठ सदन के लिए चुने गए। 2022 के एमसीडी चुनावों में AAP ने 134 वार्ड, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय ने तीन वार्ड जीते थे। भाजपा नेताओं के अनुसार, मेयर चुनाव पार्टी को दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए "ट्रिपल इंजन सरकार" बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के सात लोकसभा सांसदों सहित भाजपा के वोटों की संख्या, आप पार्षदों के पाला बदलने की संभावना और आठ विधायकों के मनोनीत सदस्य होने से यह स्पष्ट है कि पार्टी मेयर पद पर जीत हासिल करेगी। आप के कई पार्षद पहले ही हमसे संपर्क कर चुके हैं लेकिन हमने अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया है। नवंबर मेयर चुनाव में कई पार्षदों ने भाजपा को वोट दिया था।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyदिल्ली एमसीडी चुनावDelhi MCD Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण