लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने सिनेमाहाल में देखी ‘सूरज पे मंगल भारी’

By भाषा | Updated: November 18, 2020 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर सिनेमाहाल में फिल्मों की रिलीज का समर्थन करते हुए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान मनोज बाजपेयी-दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ देखने सिनेमाहाल पहुंचे।

मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग के पहले एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वे बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अपने बेटी इरा के साथ फिल्म देखने पहुंचे अभिनेता ने कहा, “लॉकडाउन में हम सभी अपने लैपटॉप पर फिल्में देख रहे थे । अब मैं बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म के बारे में बहुत कुछ अच्छा सुन रहा था। लोग दिलजीत और मनोज के अभिनय की काफी तारीफ कर रहे थे। फिल्म की पूरी टीम और सभी सिनेमाहालों को मेरी शुभकामनाएं। सुरक्षित रहें।”

महाराष्ट्र सरकार ने पांच नवंबर को निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर सभी सिनेमाहाल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दे दी थी।

फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में बाजपेयी और दिलजीत के अलावा फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी