लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में AAP का सर्वे: 4 सीटों पर जीत पक्की, कांग्रेस का फिर होगा सूपड़ा साफ और बीजेपी से कड़ी टक्‍कर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2018 14:22 IST

AAP Lok Sabha Elections 2019 survey: 2019 के चुनाव से पहले हमेशा की तरह अलग अलग रूपों के सर्वे भी शुरू हो गए हैं। इसी श्रेणी में आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे करवाया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त:  2019 के चुनाव से पहले राजनीति पूरी तरह से गरमा चुकी है। अगल अलग तरीकों से हर एक पार्टी अपनी जीत के लिए मैदान में भी उतर गई है। चुनाव में जहां थोड़ा ही समय बचा है वहीं, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए राजनीतिक दल गठबंधन का गठजोड़ करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले हमेशा की तरह अलग अलग रूपों के सर्वे भी शुरू हो गए हैं। इसी श्रेणी में आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे करवाया है। 

केजरीवाल सरकार के इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली में 7 में से आप 4 सीटों में जीत हासिल करेगी। जबकि बाकी तीन पर बीजेपी के साथ उसकी कड़ी टक्कर होगी। वहीं, कांग्रेस की बात की जाए तो उसका सूपड़ा साफ होगा। जबकि 2014 में आप एक चमकता सितारा थी तब पार्टी को महज 1 सीट पर जीत हासिल करके संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस बार का आप का सर्वे पार्टी के पक्ष का नजर आ रहा है।

दरअसल खबरों की मानें को आप ने सर्वे के लिए हर बूथ पर सर्वे करवाया था। जिसमें साफ हुआ है कि 7 में 4 पर आप पार्टी की जीत पक्की है और 3 पर वह बीजेपी पर कड़ी टक्कर देंगे। फीसदी के हिसाब से देखा जाए तो आम आदमी पार्टी को 2019 में 46 फीसदी और बीजेपी को 36 फीसदी वोट हासिल होते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की बात की जाए तो आप के सर्वे के हिसाब से पार्टी को केवल 9 फीसदी वोट दिल्ली में मिलेंगे। आप का कहना है ये सर्वे लोगों को बिना बताया करवाया गया है।

वहीं, इस सर्वे के हिसाब से आप अभी भी अपर क्लास तक नहीं पहुंच पाई है जबकि बीजेपी की पहुंच वहां तक हो गई है। वहीं, निचले स्तर की बात की जाए तो वहां आप का दबदबा देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी को मिडिल क्लास में 45% वोट और बीजेपी को 38% व कांग्रेस को 7% वोट हासिल होंगे।

वहीं, इस सर्वे पर बीजेपी ने पटलवार भी किया है। बीजेपी की ओर से पलटवार हुए कहा दिल्ली सरकार का सर्वे ऐसा है कि 250 लोगों को घर बुलाकर खुद ही जनमत संग्रह करवा लेते हैं। वहीं  कांग्रेस के नेता जेपी अग्रवाल ने कहा यह तो पार्टी का इंटरनल सर्वे है इसे तो कोई भी निकाल सकता है आप बड़े धोखे में है और उसे आईना देखना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर