लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, महाराष्ट्र में भी 'दिल्ली मॉडल' लागू करने का किया वादा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 12, 2019 10:20 IST

Aam Aadmi Party: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, महाराष्ट्र में भी किया दिल्ली मॉडल लागू करने का वादा

Open in App
ठळक मुद्देआप ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए जारी किया अपना घोषणापत्रआप ने किया महाराष्ट्र में भी दिल्ली का मॉडल लागू करने का वादा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

आप ने अपने घोषणापत्र में महाराष्ट्र को 'विफल राज्य' करारे देते हुए इसके पुनर्निर्माण का वादा किया है। महाराष्ट्र में आप के सह-संयोजक किशोरे मनध्यान ने कहा कि 'आपला महाराष्ट्र, आनंदा महाराष्ट्र' के शीर्षक वाले 32 पेज के घोषणापत्र का उद्देश्य बिना पैसे और बाहुबल के एक राजनीतिक संस्कृति विकसित करना है।  

आप का महाराष्ट्र में भी दिल्ली का मॉडल लागू करने का वादा

उन्होंने कहा, 'हम महाराष्ट्र का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं, जिसे विफल राज्य बना दिया गया है। हम चार स्तरों पर इंफ्रास्ट्रक्चर का जीर्णोद्धार करना चाहते हैं, जिनमें पर्यावरणीय, सामाजिक, सामाजिक-आर्थिक और भौतिक बुनियादी ढांचा शामिल हैं।'

उन्होंने कहा, 'उदाहरण के तौर पर मुंबई को देखिए जो हर साल रोड रिपेयर के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सड़कों में गड्ढों की समस्या से परेशान है। यहां के करीब 75 फीसदी लोग जीर्ण-शीर्ण मकानों में रहते हैं और उन्हें ये भी नहीं पता होता कि वो बारिश को झेल पाएगा या नहीं।'

आप सचिव रूबेन मेस्केरेनहेस ने कहा कि दिल्ली की तरह आप यहां भी बिजली और पानी के बिलों की कीमतों में कटौती करोगी। उन्होंने कहा कि आप ने पिछले पांच सालों में दिल्ली में गुणवत्ता शासन का अनुभव प्राप्त किया है, और वह उस मॉडल को महाराष्ट्र में भी लागू करेगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार