लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- युवाओं, व्यापारियों और किसानों के लिए खट्टर सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 17:05 IST

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के समर्थन में निकाले गए रोड शो में हिससा लेते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाए । दिग्विजय चौटाला के अलावा इस सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मौजूदा भाजपा सांसद रमेश चंद्र कौशिक मैदान में हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के सोनीपत में आप का रोडशो, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला।बच्चों का बेहतर भविष्य और नौकरियां चाहते हैं तो जजपा-आप गठबंधन को वोट करेंः दिल्ली सीएम।

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर समाज में विभाजन करने का आरोप लगाते हुए लोगों से भगवा पार्टी को खारिज करने की अपील की।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के समर्थन में निकाले गए रोड शो में हिससा लेते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाए । दिग्विजय चौटाला के अलावा इस सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मौजूदा भाजपा सांसद रमेश चंद्र कौशिक मैदान में हैं ।

केजरीवाल के साथ दिग्विजय चौटाला और जजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे । केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और वह सबको साथ लेकर चलती है । आप नेता ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में हुई हिंसा का जिक्र किया।

फरवरी 2016 में हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह हिंसा हुई थी । सोनीपत और रोहतक जिले इस हिंसा के केंद्र थे । केजरीवाल ने इस हिंसा के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया जो तीन साल पहले हुआ था और जिसमें 30 लोगों की मौत हो गयी थी तथा सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे ।

उन्होंने पूछा, ‘‘युवाओं, व्यापारियों और किसानों के लिए खट्टर सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया है । पिछले पांच साल में इस सरकार की एकमात्र उपलब्धि समाज के विभिन्न वर्गों में विभाजन पैदा करने की रही है ।’’ आप नेता ने कहा, ‘‘अगर आप दंगा और हिंसा चाहते हैं तो खट्टर साहब के पक्ष में वोट करें लेकिन अगर आप स्कूल, अस्पताल, निर्बाध रूप से सस्ती बिजली और जलापूर्ति चाहते हैं, बच्चों का बेहतर भविष्य और नौकरियां चाहते हैं तो जजपा-आप गठबंधन को वोट करें ।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालमनोहर लाल खट्टरसोनीपतफरीदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की