लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election: 90 सीट पर झाड़ू चलाएगी 'आप', नहीं होगा कांग्रेस के साथ गठबंधन

By धीरज मिश्रा | Updated: July 18, 2024 14:04 IST

Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा में आप-कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन आम आदमी पार्टी 90 सीट पर उतारेगी उम्मीदवार पंजाब के मुख्यमंत्री ने चुनाव के लिए लॉन्च किया कैंपेन

Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी।

मान ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए एक कैंपेन भी लॉन्च किया। जिसका नाम दिया गया बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लायेंगे केजरीवाल। भगवंत मान ने कहा कि दिन पर दिन हमारी पार्टी बड़ी हो रही है, जहां भी चुनाव होते हैं हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार है, पंजाब में हमारी सरकार है। दिल्ली का कुछ हिस्सा हरियाणा से सटा हुआ है और कुछ हिस्सा पंजाब से सटा हुआ है। हम जब भी हरियाणा आते हैं तो लोग बदलाव की बात करते हैं और वह बदलाव आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

यहां के लोगों को गर्व महसूस होता है कि उनके यहां से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और भारतीय राजनीति को नया आयाम दिया। आज देश विदेश में उनकी चर्चा होती है।

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने कई पार्टी की कई सरकारों को देख लिया है, किसी ने हरियाणा की जनता के हित में काम नहीं किया है। अब लोग विश्वास की नजरों से हमारी ओर देख रहे हैं। 

अकेले लड़ेंगे नहीं होगा गठबंधन

भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ओर भी इशारा कर दिया है कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। 90 की 90 सीट पर केजरीवाल अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे। हालांकि, मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का पार्ट हैं।

लेकिन, राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस आप पर हमलावर हैं। वहीं, हरियाणा में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के दिग्गज व वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा था कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भगवंत माननायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप