लाइव न्यूज़ :

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-सुशील मोदी किसी बीजेपी नेता को बढ़ने नहीं दे रहे थे...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2020 15:41 IST

Aaj ki Taja Khabar: पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस को आइना दिखाने के एक दिन बाद भाजपा नेता सुशील मोदी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दो टूक लहजे में कहा है कि सुशील मोदी भाजपा को आगे बढ़ने में बाधक बन गये थे.

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के बडे़ नेता लगातार इसबात का जिक्र कर रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी.मोदी की जगह भाजपा ने इसबार दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया. कथित भ्रष्टाचार की फेहरिस्त मीडिया के सामने लाने वाले सुशील मोदी पर कटाक्ष करने का मौका राजद को मिल गया है.

पटनाः बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री पद से बेदखल किये जाने के बाद राजनीति गलियारे में उनको लेकर सबसे अधिक चर्चा है.

इसी कड़ी में राजद नेता और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस को आइना दिखाने के एक दिन बाद भाजपा नेता सुशील मोदी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दो टूक लहजे में कहा है कि सुशील मोदी भाजपा को आगे बढ़ने में बाधक बन गये थे. हालांकि पार्टी के बडे़ नेता लगातार इसबात का जिक्र कर रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी.

लेकिन आखिर वह जिम्मेदारी क्या होगी? इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है.उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ मिलकर एनडीए की सरकार चलाने वाले मोदी की जगह भाजपा ने इसबार दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया.

लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की फेहरिस्त मीडिया के सामने लाने वाले सुशील मोदी पर कटाक्ष करने का मौका राजद को मिल गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का मानना है कि सुशील मोदी की भूमिका भाजपा में कम और नीतीश कुमार के सहयोगी के तौर पर अधिक हो गई थी.

उनका यह भी मानना है कि भाजपा ने मोदी का पत्ता काट दिया है. उन्होंने कहा है कि मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है, वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं. लेकिन उनका व्यक्तित्व गहराई की कमी को दर्शाता था. मुझे लगता है कि यही कारण है कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें इस बार राज्य मंत्रिमंडल में पद नहीं दिया.

शिवानंद ने कहा कि सुशील मोदी अन्य भाजपा नेताओं को उठने नहीं दे रहा थे. वह रोजाना सभी विषयों पर बोलते थे और अखबार, टीवी में छपने के बिना नहीं रह सकते थे. शिवानंद तिवारी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के व्यक्तित्व में गहराई की कमी है. मुझे लगता है कि यही कारण है कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें इस बार राज्य मंत्रिमंडल में पद नहीं दिया.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनासुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष