लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः देश की पहली गौ-कैबिनेट, 22 नवंबर को पहली बैठक, 6 विभाग शामिल, जानिए सबकुछ

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 18, 2020 16:45 IST

भाजपा ने 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में भी भाजपा ने गौ संरक्षण के तमाम वादे किए थे. माना जा रहा है कि इन्ही वादों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरुपति में भगवान के दर्शन करने के बाद ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ कैबिनेट के कठन का निर्णय लिया गया है. इस कैबिनेट ने पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे. गौ कैबिनेट की प्रथम बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगर मालवा में आयोजित की जाएगी.

भोपालः मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार उपचुनावों में मिली भारी जीत के बाद हिन्दुत्ववादी एजेंडे पर चल निकली है. लव जिहादकों संक्षेप अपराध बनाने के कानून बनाने की घोषणा के बाद अब सरकार गौ कैबिनेट बनाने जा रही है. इसमें 6 विभाग शामिल किए जा रहे हैं.

भाजपा ने 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में भी भाजपा ने गौ संरक्षण के तमाम वादे किए थे. माना जा रहा है कि इन्ही वादों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरुपति में भगवान के दर्शन करने के बाद ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में गौधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ कैबिनेट के कठन का निर्णय लिया गया है. इस कैबिनेट ने पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे. इसके साथ ही गौ कैबिनेट की प्रथम बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगर मालवा में आयोजित की जाएगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि  2018 के विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश में गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा करने वाले शिवराज सिंह अब गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए गौ कैबिनेट बनाने की बात कर रहे हैं.

उन्होंने अपनी चुनाव के पूर्व की गयी घोषणा में गौमंत्रालय बनाने के साथ-साथ पूरे प्रदेश में गौ अभ्यारण और गौशालाओं के जाल  बिछाने की बात कही थी, प्रत्येक घर में भी छोटी-छोटी गौशाला बनाने की बात कही थी. अपनी पूर्व की घोषणा को भूलकर शिवराज फिर नई घोषणा कर रहे हैं.

सभी जानते हैं कि अपनी 15 वर्ष की सरकार में व अपनी वर्तमान 8 माह में शिवराज सरकार ने गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए सही मायनों में काम करना है तो कांग्रेस सरकार की तरह ही भाजपा सरकार प्रदेश भर में गौशालाओं का निर्माण शुरू कराये और गौ माता को लेकर अपनी पूर्व की सारी घोषणाओं को पूरा करें तभी सही मायनों में गौमाता का संरक्षण व संवर्धन हो सकेगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथगायभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर