लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- मोबाइल नंबर के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, मोबाइल कंपनियों को दिया निर्देश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 12:45 IST

विभिन्न मोबाइल कंपनियाँ मैसेज और फोन कॉल करके ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर से आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए कह रही थीं।

Open in App

क्या आप भी मोबाइल कंपनियों के उन मैसेजों से परेशान हैं जिनमें कहा जाता है कि अगर फलाँ तारीख तक आपने अपने मोबाइल सिम को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपका नंबर डिसकनेक्ट कर सकता है। अगर हाँ तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि मोबाइल सिम को आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी नहीं है। उपभोक्ता ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडीकार्ड जैसे दस्तावेज के साथ भी मोबाइल सिम ले सकते हैं।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो पहचान पत्र के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और वोटर आईडी को भी स्वीकार करें। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मोबाइल कंपनियों को इस निर्देश पर "तत्काल" अमल करने के लिए कहा है। केंद्र सरकार की तरफ से टेलीकॉम सेक्रेटरी अरुणा सुंदरराजन ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की असुविधाओं को देखते हुए ये निर्देश जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट आधार कार्ड को फोन नंबर, पैन कार्ड और बैंक खातों से जोड़ने की अनिवार्यता पर सुनवाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई पूरी होने तक विभिन्न सेवाओं से आधार नंबर जोड़ने की आखिरी तारीख बढ़ाने का निर्देश दिया था। विभिन्न मोबाइल कंपनियाँ बार-बार ग्राहकों को आधार से मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए मैसेज और फ़ोन कर रही थीं। वहीं केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पहले भी कहा था कि उसने ऐसा कोई निर्देश नहीं जारी किया है। 

केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने साल 2009 में 12 अंकों वाले आधार संख्या की अधिसूचना जारी की थी। यूनिक आइडेंटिटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) को देश के सभी नागरिकों का आधार कार्ड बनाने का जिम्मा दिया गया। केंद्र सरकार ने साल 2016 में आधार (टारगेटेड डिलिवरी ऑफ फाइनेंशियल एंड अदर्स सब्सिडीज एंड सर्विसेज) एक्ट पारित करके इसे कानूनी मान्यता दी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :आधार कार्डसुप्रीम कोर्टमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील