लाइव न्यूज़ :

बचपन में बिछड़ने के 13 साल बाद परिवार से मिला झारखंड का एक युवक

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:31 IST

Open in App

दुमका, 23 मई नियति कब किसी व्यक्ति को कहां ले जाए इसका पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। झारखंड के दुमका के रहने वाले दीपक देहरी के लिए यह कथन सच साबित हुआ है।

दीपक पांच साल की उम्र में अपने परिवार से बिछड़ गए थे और अब 13 साल बाद दोबारा परिवार से मिल पाए हैं।

बचपन में परिवार से बिछड़ने के बाद दीपक ने अपने गांव से करीब 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान के बीकानेर में स्थित एक बाल गृह में रहकर 13 साल बिताए।

अब 18 साल के हो चुके दीपक ने वीडियो कॉल पर मसानजोर बांध और अपने गांव के दृश्यों को पहचान लिया। इसके बाद वह अपने परिवार से मिल पाया।

मसानजोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी चंद्रशेखर चौबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पहाड़िया जनजाति से संबंध रखने वाले दीपक जब पांच साल के थे उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद दीपक की मां ने उसे छोड़ दिया।

दीपक की एक चाची उसे उत्तर प्रदेश के हरदोई लेकर आ गयीं, लेकिन दीपक अपने गांव जाने के लिए बेचैन था। जोश में आकर दीपक वहां से भागकर ट्रेन में बैठ गया, लेकिन उसने गलत ट्रेन पकड़ ली और वह राजस्थान के बीकानेर पहुंच गया।

दीपक ने अगले 13 साल बीकानेर के समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे बाल गृह में बिताए। दीपक प्राय: अपने बचपन की यादों के बारे में बात कर भावुक हो जाता था।

बाल गृह के अधीक्षक अरविंद आचार्य ने मसानजोर पुलिस से संपर्क किया और वीडियो कॉल के जरिए दीपक को गांव दिखाया।

मसानजोर बांध के नजदीक रहने वाले दीपक ने तुरंत अपने गांव को पहचान लिया। उसने बताया कि उसके पिता एक मछुआरे थे, दीपक ने अपने रिश्तेदारों के बारे में भी बताया।

दीपक के मामा ने भी उसे पहचान लिया। बीकानेर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दीपक को झारखंड पुलिस के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उसके परिजनों को सौंप दिया।

परिवार से मिलने की खुशी पर दीपक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यहां अपने लोगों के बीच आकर मैं बहुत खुश हूं, जीविका के लिए मैं यहां कुछ भी काम कर लूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos