लाइव न्यूज़ :

रोबोटिक सर्जरी के जरिए दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त महिला का ऑपरेशन किया गया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी वंशानुगत रोग संबंधी एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त महिला का ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से यहां के एक अस्पताल में किया गया।

राजस्थान के कोटा की रहने वाली महिला अंतःस्रावी रसौली की बीमारी से जूझ रही थी। इस बीमारी में मरीज की दो से अधिक ग्रंथियों में तेजी से गांठ विकसित होने लगती है। यह दुर्लभ वंशानुगत रोग है।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और बेरिएट्रिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अरुण प्रसाद ने कहा कि मरीज को बोलने में परेशानी और गले में सूजन की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था जो करीब दो महीने पहले उभरनी शुरू हुई थी।

मरीज को सात जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच में सामने आया कि महिला के थायराइड और एड्रिनल ग्रंथी में एक-एक गांठ है।

प्रसाद के मुताबिक, यह एक बेहद असामान्य परिस्थिति है जोकि लगभग 35,000 लोगों में से केवल एक व्यक्ति में सामने आती है।

उन्होंने कहा कि खून के अत्याधिक बहाव और ऑपरेशन के बाद की जटिलताओं से बचाव के वास्ते गांठ निकालने के लिए रोबोट की सहायता वाली सर्जरी की योजना बनाई गई। यह ऑपरेशन 14 जनवरी को किया गया।

प्रसाद ने कहा, '' रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हम आसपास की किसी नस या मांसपेशी को बिना नुकसान पहुंचाए सफलतापूर्वक गांठ को निकालने में कामयाब रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम