लाइव न्यूज़ :

CAB: पूर्व आईएएस अधिकारी ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा-" मैं नहीं जमा करूंगा NRC के लिए दस्तावेज"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 11:32 IST

पत्र में पूर्व आईएएस अधिकारी ने लिखा कि मैं एनआरसी से जुड़े दस्तावेज को जमा नहीं करूंगा, यदि आप चाहते हैं तो मुझे जेल में बंद कर दें। उन्होंने कहा कि मैं अपने फैसले के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले किसी भी सजा को भुगतने के लिए तैयार हूं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार के फैसलों से नाराज होकर सितंबर माह में सेंथिल ने इस्तीफा दिया था।उनके अलावा, हर्ष मंदर ने भी इस बिल को देश की मूल भावना के खिलाफ बताया है। 

नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हो गया है। लोकसभा के बाद आज राज्य सभा में इस बिल को पेश होना है। इस बिल को पास कराने के लिए भाजपा सरकार ने कमर कस ली है। इसी बीच एक खबर आई है कि केंद्र सरकार के फैसलों से नाराज होकर सितंबर माह में इस्तीफा देने वाले आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल  ने अब नागिरकता संशोधन बिल पर सरकार के रवैये को लेकर गृह मंत्री को एक पत्र लिखा है। 

जनसत्ता में छपी एक खबर के मुताबिक,  पत्र में पूर्व आईएएस अधिकारी ने लिखा कि मैं एनआरसी से जुड़े दस्तावेज को  जमा नहीं करूंगा, यदि आप चाहते हैं तो मुझे जेल में बंद कर दें। उन्होंने कहा कि मैं अपने फैसले के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले किसी भी सजा को भुगतने के लिए तैयार हूं। 

आपको बता दें कि इस मामले में  प्रतिक्रिया देने वाले सेंथिल एकलौते पूर्व आईएएस अधिकारी नहीं है। उनके अलावा, हर्ष मंदर और अरूणा राय जैसे लोगों ने भी इस बिल को देश की मूल भावना के खिलाफ बताया है।   

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण