लाइव न्यूज़ :

‘एक आदर्श दंपति’: न्यायाधीश लीला सेठ और उनके पति ने साथ लिया था अंगदान का प्रण

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:15 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली,13 अगस्त प्रख्यात लेखक विक्रम सेठ के पिता एवं फुटवेयर उद्योग में जाना माना नाम प्रेमो सेठ का निधन 97 वर्ष की आयु में हो गया, लेकिन उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले चिकित्सकीय शोध के वास्ते अपने अंगों को दान कर दिया था।

उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सेठ की पत्नी न्यायाधीश लीला सेठ का निधन मई 2017 में हो गया था और उन्होंने भी अपनी मृत्यु से पहले अपनी आंखे और अन्य अंग प्रतिरोपण के लिए अथवा चिकित्सकीय शोध के लिए दान कर दिए थे।

सेठ दंपति के छोटे पुत्र शांतुम सेठ ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से शुक्रवार को कहा,‘‘ मेरे माता पिता ने अंगदान करने की प्रतिज्ञा साथ में ली थी। हालांकि शारीरिक रूप से हमने दोनों को खो दिया है, पर हमें लगता है कि वे हमारे साथ (अपने बच्चों और पोते पोतियों के जरिए) हैं और विज्ञान और शोध के जरिए वे हमारे साथ जिंदा रहेंगे,जिसकी खातिर उन्होंने अपने अंगदान किए।’’

आज का दिन यानी 13 अगस्त विश्व अंगदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है और प्रेमो सेठ का निधन 13 अगस्त से चंद दिन पहले पांच अगस्त को वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के चलते हो गया था।

शांतुम (64) कहते हैं कि उनके माता पिता का जन्म आजादी के पहले हुआ था और दोनों ने अपने तरीके से देश निर्माण में योगदान दिया। शांतुम अमेरिका में रहते हैं।

शांतुम ने कहा कि उनके माता पिता को पटना से बेहद लगाव था,क्योंकि दोनों ने अपने कैरियर के शुरुआती दिन बिहार की राजधानी में बिताए।

उन्होंने कहा कि लीला सेठ ने 1959 में पटना उच्च न्यायालय में अपनी प्रैक्टिस शुरू की और यहां 10 वर्ष बिताए जबकि उनके पति पटना इलाके के दीघा में बाटा फैक्टरी में प्रबंधक के तौर पर कार्यरत रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू