लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: December 22, 2021 12:42 IST

Open in App

ईटानगर, 22 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 का केवल एक नया मामला सामने आया जिससे राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,323 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश में एक दिन पहले कोविड-19 के दो मामले सामने आये थे। पिछले 24 घंटे में दो और व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो गए, जिससे राज्य में अभी तक कोविड महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 55,022 हो गई। कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 99.45 प्रतिशत रही।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसंग जम्पा ने बताया कि इस अवधि के दौरान संक्रमण से किसी की भी मृत्यु नहीं होने के कारण मृतक संख्या 280 पर बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21 है।

जम्पा ने कहा कि मंगलवार को 227 नमूनों सहित कुल 12,03,479 नमूनों की कोविड​​​​-19 जांच की गई है। जम्पा ने कहा कि संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पादुंग ने कहा कि अब तक 14,51,662 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल