लाइव न्यूज़ :

कभी नहीं देखा होगा ऐसा हिमस्खलन! जम्मू-कश्मीर के गांदरबल इलाके में गिरी बर्फ की चादर, जान बचाने के लिए एक दूसरे को हटाते दिखे स्थानीय

By आजाद खान | Updated: January 14, 2023 23:14 IST

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल इलाके में हुए हिमस्खलन में कारण वहां के मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में इस हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों को हिमस्खलन से बचते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के गांदरबल इलाके से हिमस्खलन की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऐसे में अधिकारियों द्वारा अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के सरबल इलाके में एक जबरदस्त हिमस्खलन हुआ है जिसका एक वीडियो सामने आया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि धीरे-धीरे पहाड़ों पर हिमस्खलन होता है और नीचे चारो और फैल जाता है। 

जानकारी के अनुसार, इस हिमस्खलन में मेगा टनल प्रोजेक्ट के वर्कशॉप को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

वीडियो में क्या दिखा है

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि पहाड़ों पर हिमस्खलन हो रहा है और नीचे मौजूद लोगों एक दूसरे को सुरक्षित जगह जाने को कह रहे है। वीडियो में बर्फ की चादर को नीचे आते हुए देखा गया है और लोगों को सुरक्षित जगह पर जाते और छूपते हुए देखा गया है। 

वीडियो के दूसरे भाग में यह देखा गया है कि हिमस्खलन के बाद पूरे जगह पर अंधेरा छा गया है और हर जगह बर्फ ही बर्फ दिख रहा है। वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि लोग बीच में मौजूद है और चारों और से हिमस्खलन हो रहा है और बर्फ नीचे आ रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह हिमस्खलन गांदरबल के सरबल इलाके में हुआ है जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि यह कम तीव्रता वाला हिमस्खलन था। ऐसे में इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हिमस्खलन में इलाके के मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का वर्कशॉप क्षतिग्रस्त हो गया है। 

मामले में बोलते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त गांदरबल, मुश्ताक अहमद ने कहा है कि हम लोगों ने पहले ही कुछ मजदूरों को वहां से स्थानांतरित कर दिया है। ऐसे में कुछ और मजदूर अभी भी बाकी है जिन्हें जल्द ही वहां से स्थानांतरित कर दिया जाएगा। 

वहीं इससे पहले जम्मू और कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने जानकारी देते हुए कहा था कि अगले 24 घंटों में अनंतनाग, कुलगाम और राजौरी जिलों में 2,000 मीटर से ऊपर 'कम खतरे' वाले हिमस्खलन होने की संभावना है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवायरल वीडियोहिमस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप