लाइव न्यूज़ :

खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों का एक साथी गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 09:19 IST

Open in App

लखनऊ, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पंजाब पुलिस और लखनऊ पुलिस के संयुक्त दल ने सोमवार को वांछित अभियुक्त जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को लखनऊ के विकास नगर इलाके में गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का संबंध खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह से है। परमजीत इस वक्त इंग्लैंड में और मलतानी जर्मनी में रहकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। इन दोनों पर पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां करने तथा आतंक को बढ़ावा देने की साजिश रच के शांति और धार्मिक सहिष्णुता को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

पुलिस का दावा है कि परमजीत और मलतानी ने जगदेव सिंह को किसी बड़ी राष्ट्र विरोधी गतिविधि को अंजाम देने के लिए तैयार किया है और उनके द्वारा मुहैया कराए गए धन से उसने अपने साथी जगरूप सिंह के साथ मध्य प्रदेश से असलहे और कारतूस खरीदे हैं। पंजाब पुलिस जगरूप को रविवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि जगदेव पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है। वह इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2020 में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर