लाइव न्यूज़ :

मप्र में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में स्थापित होगी "न्यायपूर्ण" सरकार : सिंधिया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:45 IST

Open in App

इंदौर, 11 दिसंबर मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तेज अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी की ‘‘न्यायपूर्ण’’ सरकार स्थापित की जाएगी।

सिंधिया ने शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में भाजपा की न्यायपूर्ण सरकार स्थापित करेंगे।"

राज्यसभा सांसद ने अलग-अलग क्षेत्रों के माफिया के खिलाफ चौहान सरकार की जारी मुहिम की तारीफ करते हुए कहा, "अवैध काम करने वाले लोगों के खिलाफ चौहान सरकार दृढ़ संकल्प और पूरी ताकत से काम कर रही है।"

सिंधिया, चौहान के साथ कुछ विवाह समारोहों में शामिल होने इंदौर आए थे।

इससे पहले, सिंधिया शुक्रवार को ही राजधानी भोपाल आए और हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री आवास गये। इससे प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के पिछले माह संपन्न उप चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने 19 सीटें जीती थी। इन सीटों के विजयी उम्मीदवारों में वे 15 नेता शामिल हैं जो सिंधिया की सरपरस्ती में मार्च के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

इस बड़े पालाबदल से कमलनाथ की अगुवाई वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार नौ महीने पहले गिर गई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

भारत अधिक खबरें

भारतपालघर नगर परिषद में शिवसेना के उत्तम घरत ने भाजपा के कैलाश म्हात्रे को हराया और बीजेपी ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत पर किया कब्जा

भारतनगर परिषद और नगर पंचायत चुनावः MVA ने हार स्वीकार की, कहा-पैसा और निर्वाचन आयोग के कारण हारे

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः अभी तो ‘ट्रेलर’ है?, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-15 जनवरी को नगर निगम में फिल्म दिखेगा, असली शिवसेना कौन?

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: विपक्ष ने महायुति की जीत के लिए 'पैसे की ताकत' और 'फिक्स्ड' ईवीएम का लगाया आरोप

भारतलोहा नगर परिषद चुनावः गजानन सूर्यवंशी, पत्नी गोदावरी, भाई सचिन, भाभी सुप्रिया, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे की हार, भाजपा को झटका