लाइव न्यूज़ :

कर्ज में डूबे व्यक्ति ने पत्‍नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगायी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:39 IST

Open in App

जयपुर, सात जनवरी जयपुर में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी और दो बच्‍चों का गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि परिवार कर्ज में डूबने के कारण मानसिक तनाव में था और सिलसिले में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि गिर्राज राणा का परिवार पिछले दो साल से जयपुर की बुनकर कॉलोनी में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि परिवार का मुखिया सब्जी बेचने का काम करता था और परिवार पर कर्जे का भार था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गिर्राज राणा के अलावा उसकी पत्‍नी शिमला, पुत्र कालू और पुत्री अनुष्का के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया गिर्राज ने धारदार हथियार से पत्नी और बच्चों का गला रेत कर स्वयं पंखें से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने जब दरवाजा खटखटाया, तो कोई बाहर नहीं निकला । इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर झांका तब घटना के बारे में जानकारी मिली ।

उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिये फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम