लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के एक मरीज ने मेडिकल कॉलेज में खुदकुशी की

By भाषा | Updated: November 2, 2020 12:53 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल) दो नवंबर कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ने यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि 57 वर्षीय मरीज श्रीनिवासन जिले के पुझायकाल का रहने वाला था। उसे सोमवार सुबह अस्पताल के शौचालय की ओर जाने वाले गलियारे में खिड़की की ग्रिल से लटका पाया गया।

उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल के ‘कोरोना वार्ड’ में भर्ती कराया गया था। उसे अग्न्याशय से संबंधी अन्य गंभीर बीमारी भी थी।

श्रीनिवासन को आखिरी बार साथी मरीजों ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे देखा था और आज सुबह साढ़े पांच बजे वह मृत मिला।

अस्पताल के पृथक वार्ड के एक कर्मचारी ने बताया कि मरीज को अग्न्याशय जुड़ी बीमारी के कारण बेहद दर्द हो रहा था और दर्द निवारक दवाएं देने के बावजूद उसे आराम नहीं मिला था। उसने इसी के चलते शायद यह कदम उठाया हो।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर