लाइव न्यूज़ :

आदिवासियों को धर्म को लेकर भड़काने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज हो : आदिम जाति कल्याण मंत्री

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:34 IST

Open in App

इंदौर, आठ जनवरी मध्यप्रदेश की आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने समूचे देश के आदिवासियों को हिंदू समुदाय का हिस्सा बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उन लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, जो जनजातीय समुदाय के सदस्यों को इस बात के लिए कथित रूप से भड़का रहे हैं कि वे इस साल होने वाली जनगणना के दौरान खुद को "गैर हिंदू" के रूप में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराएं।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आदिवासी समुदाय के लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी हिंदू परंपराओं को मानते आ रहे हैं। शंकर शाह और रघुनाथ शाह जैसे हमारे (आदिवासी) पूर्वज आदि शक्ति के भक्त थे। उस समय जब यहां (भारत पर) मुगलों का शासन था, तब भी हमारे आदिवासी पूर्वजों ने इन परम्पराओं का पालन किया था।"

उन्होंने कहा, "आदिवासी कैसे गैर हिंदू हो सकता है? हम परम्पराओं को मानने वाले लोग हैं। भारत या मध्यप्रदेश का आदिवासी भी हिंदू ही है। इस सिलसिले में कोई सवाल खड़ा करने की बात ही नहीं है।"

सिंह ने किसी का नाम लिए बगैर दावा किया, "कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों के लोग समाज को बांटने में लगे हैं। वे आदिवासी भाइयों को भड़काने में लगे हैं। वे आदिवासियों से कह रहे हैं कि आप हिंदू नहीं हैं और इस साल होने वाली जनगणना में उन्हें खुद को गैर हिंदू के रूप में (सरकारी रिकॉर्ड में) दर्ज कराना चाहिए।"

आदिम जाति कल्याण मंत्री ने कहा, "हमारा तो यह कहना है कि जो भी लोग इस तरह के प्रयास करें, उन पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना ही चाहिए, ताकि वे आइंदा ऐसी हरकत न कर पाएं।"

उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग जागरुक हैं और वे धर्म को लेकर उन्हें भड़काने की कोशिश करने वाले लोगों के इरादे कामयाब नहीं होने देंगे।

सिंह अपने विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने इंदौर आई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम