लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव में 96 फिल्में ऑनलाइन प्रदर्शित की गईं

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:55 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर यहां रविवार को संपन्न हुए तीन दिवसीय कलकत्ता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (सीआईएसएफएफ) में दुनियाभर की 96 लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं।

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में प्रदर्शित 96 फिल्मों में से भारत की 21 फिल्में थीं जिनमें से नौ पश्चिम बंगाल की फिल्में थीं।

आयोजकों के मुताबिक कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी कमलेश्वर मुखर्जी की फिल्म ‘दि हंगर आर्टिस्ट’ के प्रदर्शन से सीआईएसएफएफ-2020 की शुरुआत हुई।

महोत्सव के निदेशक शुभांकर मजूमदार ने कहा, ‘‘लघु फिल्मों के निर्माताओं को भारत में वैसा समर्थन या स्वीकृति नहीं मिलती जैसी पूरी दुनिया में मिलती है। 70 प्रतिशत से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में लघु फिल्मों को समर्पित श्रेणी होती है लेकिन जब भारत के फिल्म महोत्सवों की बात करें तो इनकी संख्या नगण्य है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसा महौल बनाना महत्वपूर्ण है जिसमें लघु फिल्मों के निर्माताओं को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन मिले।

मजूमदार ने कहा कि सीआईएसएफएफ का उद्देश्य युवा और स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मुहैया कराना है और इसके अलावा उनके लिए आर्थिक व तकनीकी मदद की प्रणाली बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस