लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 9541 नए मामले, 33 की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 16:19 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 मई ओडिशा में कोरोना वायरस के 9541 नए मरीजों की पुष्टि हुई है तथा 33 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले रविवार को बढ़कर 7,56,684 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 2719 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि 9541 नए मामलों में से 5343 पृथक-वास केंद्रों में सामने आए हैं जबकि शेष मरीज संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले।

अधिकारी के मुताबिक, ओडिशा में 95,266 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

राज्य में संक्रमण दर 6.47 प्रतिशत है।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 1342 नए मामले आए हैं जबकि कटक में 716, मयूरभंज में 695, सुंदरगढ़ में 595, अंगुल में 562 और पुरी में 528 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्विटर पर बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान 33 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को 11,513 लोग संक्रमण से उबरे जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6,58,646 हो गई है।

इस बीच, पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष असित त्रिपाठी ने बताया कि चीन से एक मालवाहक जहाज ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भुवनेश्वर पहुंचा है।

ओडिशा ने करीब 15 राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की है लेकिन राज्य के पास अपने लोगों तक जीवन रक्षक गैस पहुंचाने के लिए सिलेंडरों की कमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू