राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में 91 लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

By भाषा | Published: December 7, 2019 05:43 AM2019-12-07T05:43:55+5:302019-12-07T05:43:55+5:30

वित्त विभाग ने भी प्रदेश के सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश पर होने वाले अनावर्तक एवं आवर्तक व्यय के लिए सैद्धान्तिक सहमति प्रदान कर दी है। 

91 girls to get admission in Sainik School in Chittorgarh | राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में 91 लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में 91 लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

Highlights राजस्थान के चित्तोड़गढ़ के सैनिक स्कूल में 91 लड़कियों को प्रवेश मिलेगा। राजस्थान सरकार ने लड़कियों की पढ़ाई पर आने वाले 12 करोड़ रुपए के वित्तीय भार के लिए मंजूरी दे दी है

 राजस्थान के चित्तोड़गढ़ के सैनिक स्कूल में 91 लड़कियों को प्रवेश मिलेगा। राजस्थान सरकार ने लड़कियों की पढ़ाई पर आने वाले 12 करोड़ रुपए के वित्तीय भार के लिए मंजूरी दे दी है। सरकारी बयान के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर इस संबंध में राज्य सरकारों से सहमति लेने के निर्देश दिए थे।

राज्य सरकार की मंशा थी कि सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी प्रवेश मिले और इस संबंध में सरकार ने सैनिक स्कूल सोसायटी को अपना अभिमत प्रेषित किया था। इसके बाद सोसायटी ने सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी।

सोसायटी ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आदर्श छात्र संख्या 600 से बढ़ाकर 700 कर दी और कुल सीटों का 13 प्रतिशत यानि 91 सीटें लड़कियों के लिए रखी हैं। गौरतलब है कि सैनिक स्कूल में लड़कियों की पढ़ाई पर होने वाले सभी खर्चों और सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व राज्य सरकार का है। वित्त विभाग ने भी प्रदेश के सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश पर होने वाले अनावर्तक एवं आवर्तक व्यय के लिए सैद्धान्तिक सहमति प्रदान कर दी है। 

Web Title: 91 girls to get admission in Sainik School in Chittorgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे