लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 892 नये मामले, 16 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:30 IST

Open in App

मुंबई, सात नवंबर महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 892 नये मामले सामने आए जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले 66,17,654 हो गए और मृतक संख्या 1,40,388 हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,063 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अबतक 64,59,108 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 14,526 मरीज उपचाराधीन हैं।

हालांकि, रविवार 65,716 लोगों की जांच की गयी। महाराष्ट्र में अब तक 6,32,40,769 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य की राजधानी मुंबई में 252 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुईं, जिससे यहां कुल मामले बढ़कर 7,58,467 हो गए और मरने वालों की संख्या 16,273 पर पहुंच गई।

मुंबई संभाग में 435, नासिक संभाग में 141 मामले, पुणे संभाग में 244, कोल्हापुर संभाग में 29, औरंगाबाद संभाग में 13, लातूर संभाग में 21 और अकोला संभाग में तीन नये मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो