लाइव न्यूज़ :

नौवें चरण में ब्रू जनजाति के 221 परिवार मिजोरम लौटे,अधिकारियों ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: November 15, 2019 16:46 IST

त्रिपुराः छह शिविरों में रह रहे ब्रू जनजाति लोगों की शीर्ष संस्था मिजोरम ब्रू विस्थापित लोक मंच (एमबीडीपीएफ) ने दावा किया कि 29 अक्टूबर से अबतक बच्चों सहित छह लोगों की मौत भूख की वजह हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी त्रिपुरा के छह राहत शिविरों में रह रहे ब्रू जनजाति के 221 विस्थापित परिवारों के 892 लोग नौवें चरण में तीन अक्टूबर को मिजोरम लौट आए। मिजोरम गृह विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी

उत्तरी त्रिपुरा के छह राहत शिविरों में रह रहे ब्रू जनजाति के 221 विस्थापित परिवारों के 892 लोग नौवें चरण में तीन अक्टूबर को मिजोरम लौट आए। मिजोरम गृह विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 892 लोगों में 351 नाबालिग और बाकी वयस्क हैं। विस्थापित ब्रू जनजाति के लोगों की वापसी की प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम वापस लौटे ब्रू जनजाति के 134 परिवारों को मामित जिले, 68 परिवारों को लुंगलेई और 19 परिवारों को कोलासिब जिले में बसाया गया है। उल्लेखनीय है कि ब्रू या रियांग जनजाति देश की 21 अनुसूचित जनजातियों में से एक है जिन्हें 1997 में जातीय संघर्ष के बाद मिजोरम से पलायन करना पड़ा था।

छह शिविरों में रह रहे ब्रू जनजाति लोगों की शीर्ष संस्था मिजोरम ब्रू विस्थापित लोक मंच (एमबीडीपीएफ) ने दावा किया कि 29 अक्टूबर से अबतक बच्चों सहित छह लोगों की मौत भूख की वजह हुई है क्योंकि शिविरों में रह रहे लगभग 35,000 लोगों की राशन की आपूर्ति रोक दी गई थी।

हालांकि, त्रिपुरा सरकार का कहना है कि शिविर में चार लोगों की मौत हुई है और उनके कारणों की जांच की जा रही है। एमबीडीपीएफ ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के एक वकील ने इस हफ्ते की शुरुआत में विस्थापित ब्रू जाति के लोगों की राशन की आपूर्ति और नकद मदद रोकने के खिलाफ त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार शुक्ला, उत्तर त्रिपुरा के जिलाधिकारी रावेल एच कुमार सहित छह अधिकारियों को नोटिस भेजा था।

गृह मंत्रालय ने तीन अक्टूबर को ब्रू जनजाति की वापसी का नौवां चरण शुरू होने के बाद मुफ्त राशन और नकदी सहायता रोक दी थी। राशन और नकद मदद बहाल करने की मांग को लेकर विस्थापित लोगों ने उत्तरी त्रिपुरा के प्रमुख बाजार कंचनपुर की सड़क को बाधित कर दिया था।

त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिश्नु देब वर्मा के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोला। ब्रू नेता ने कहा, ‘‘शिविरों से लोगों की वापसी का नौवां चरण शुरू होने के साथ दैनिक राशन और नकद मदद रोकना यह सुनिश्चित करने का हथकंडा है कि हम लोग मिजोरम लौट जाएं।’’

एमबीडीपीएफ के उपाध्यक्ष आर लालडांगलियाना ने कहा कि संगठन लोगों के मिजोरम लौटने के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा , ‘‘हम मांग करते हैं जो मिजोरम लौटना चाहते हैं उन्हें लौटना चाहिए और जो त्रिपुरा में रहना चाहते हैं उन्हें यह अधिकार दिया जाना चाहिए।’’

गौरतलब है कि प्रत्येक ब्रू वयस्क को सरकार रोजाना 600 ग्राम चावल और साढ़े तीन रुपये की मदद देती थी, वहीं नाबालिग को ढाई रुपये नकद तथा 300 ग्राम चावल रोजाना मिलते थे। 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील