लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 885 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:05 IST

Open in App

आइजोल, चार अगस्त मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,996 हो गई। संक्रमण के नए मामलों में 178 बच्चे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 156 हो गई। नए 885 मामलों में से आइजोल में 613, कोलासिब में 125 और लुंगलेई के 65 लोग थे। नए मामलों में से 520 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, 338 आरटी-पीसीआर जांच में और 27 मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। इनमें से 10 ने हाल ही में यात्रा की थी। नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.65 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 12,663 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 28,177 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 6.44 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार तक 6.3 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos