लाइव न्यूज़ :

बजट की 87 प्रतिशत घोषणाएं पूरी, साकार हुआ सुशासन का मूल मंत्र: गहलोत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 22:29 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर बजट की 87 प्रतिशत घोषणाएं पूरी होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य में सुशासन देने का राज्य सरकार का मूल मंत्र पूरा हुआ है।

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि राज्‍य में कोई सत्‍ता विरोधी लहर नहीं है और अगली बार भी यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। गहलोत ने यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य की 13195 करोड़ रुपए के 2512 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में सुशासन के मूल मंत्र को सफलतापूर्वक साकार किया है। जन घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज का रूप देकर उसमें किए 70 प्रतिशत वादों को अब तक पूरा किया गया है। कोविड महामारी, राजस्व में बड़ी गिरावट, आर्थिक चुनौतियों सहित तमाम प्रतिकूलताओं के बावजूद पिछले तीन बजट की 87 प्रतिशत घोषणाओं को क्रियान्वित करना हमारी सरकार की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ लागू की जिससे राज्य के लाखों किसानों को बिजली बिल पर 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष तक का अनुदान मिल रहा है। इस अवसर पर गहलोत ने केंद्र से राज्यों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि राज्यों के विकास में केंद्र सरकार की बड़ी भूमिका है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार को सभी राज्यों को वित्तीय रूप से सशक्त करने की पहल करनी चाहिए।

गहलोत ने कहा, ''हमने जो मिलकर काम किया है, उसका परिणाम है कि आज तीन साल बाद भी सत्ता विरोधी लहर पैदा नहीं हुई है। इस बात की मुझे बहुत खुशी है। मुझे यकीन है कि यही माहौल रहा ...और यही माहौल रहेगा, तो अगली बार वापस सरकार कांग्रेस की बनेगी।''

गहलोत ने कहा कि इन तीन साल के दौरान सरकार ने कोरोना के साथ साथ राजनीतिक चुनौत‍ी का भी बखूबी सामना किया। गहलोत ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 विभागों के करीब 9405 करोड़ रुपए की लागत के 2408 कार्यों का शिलान्यास किया और करीब 3790 करोड़ रुपए की लागत के 104 कार्यों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच और कुशल नेतृत्व में राजस्थान सीमित संसाधनों के बावजूद विकास के नए आयाम छू रहा है। कृषि व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास व्यक्त किया है, सरकार ने उस पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं रखी है। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के समग्र विकास के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लागू की हैं।

समारोह में राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इससे पहले गहलोत ने दिन में जवाहर कला केंद्र में राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब