लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 85 संदिग्ध हो सकते हैं कोरोना के मरीज, बीती रात कराए गए थे एडमिट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2020 10:07 IST

देश में आज लॉकडाउन का छठा दिन है। लगातार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक कोविड-19 की वजह से देश में 27 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को कोविड-19 के मामले 1000 का आंकड़ा पार कर गए । भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा हालात खराब महाराष्ट्र और केरल में हैं।

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में 23 नए मामले सामने आने के बाद रविवार (29 मार्च) को इसके कुल मामले बढ़कर 72 हो गए थे। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में बीती रात कोरोना के 85 संदिग्धों को भर्ती किया गया है। अब तक अस्पताल में कुल 106 कोरोना के संदिग्ध भर्ती किए जा चुके हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक लोकनायक अस्पताल के अधिकारी ने बताया है कि बीती रात कोरोना के 85 संदिग्ध, जिनको एडमिट किया गया है वह कोविड-19 के मरीज हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया है कि ऐसा संभव हो सकता है। हालांकि इसपर कोई अधिकारिक बयान नहीं आय है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 23 नये मामले सामने आये, देश में 1000 से ज्यादा कोरोना मरीज

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को कोविड-19 के मामले 1000 का आंकड़ा पार कर गए । देश में यह वायरस अब तक 27 लोगों की जान ले चुका है। वहीं 29 मार्च को दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में 23 नये मामले सामने आने के बाद इसके कुल मामले बढ़कर 72 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। शनिवार रात तक कोविड-19 के मामले 49 थे जिनमें दो मौतें शामिल थीं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक सामने आये कुल 72 मामलों में से 64 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

अधिकारियों ने कहा था कि यमन के 60 वर्षीय नागरिक की बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी और यह दिल्ली में इस घातक संक्रमण से होने वाली दूसरी मौत थी। कुल मामलों में से पांच को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति की पहले मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति देश से चला गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमित मरीजों में मोहल्ला क्लीनिक का डाक्टर, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री शामिल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?