लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 8,439 नए मामले, 195 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2021 10:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,439 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,56,822 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 93,733 हो गई है, जो 555 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के 195 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,73,952 हो गई। देश में लगातार 12 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 10 हजार से कम बने हुए हैं और 164 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 93,733 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,281 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 65 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 24 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,40,89,137 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 129.54 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर