लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki Taza Khabar: 841 नए केस सामने आने के बाद महाराष्ट्र में 15525 पहुंची संक्रमितों की संख्या, 2819 हो चुके हैं ठीक

By सुमित राय | Updated: May 5, 2020 21:27 IST

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 841 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15525 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब तक 2819 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं।देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 46711 लोग संक्रमित हो चुक हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को राज्य में 841 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संक्या बढ़कर 15525 हो गई है, जबकि राज्य में अब तक 2819 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 841 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 34 मौतें दर्ज की गईं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15525 हो गई हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में 354 लोग ठीक हुए, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 2819 हो गई है।"

मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 635 नए मामले सामने आए, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मुंबई में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 9758 हो गई है, जबकि अब तक 387 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

46 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 46711 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1583 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से अब तक पूरे देश में 13160 ठीक भी हुए है, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अब देश में 31967 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 5 हजार के पार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को 206 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार के पार हो गई है। अब दिल्ली में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले बढ़कर 5104 हो गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट