लाइव न्यूज़ :

Covid-19 in Mumbai: मुंबई में कोरोना संक्रमण के 183 नए मामले आए सामने, अब तक 1936 लोग संक्रमित और 113 लोगों की हो चुकी है मौत

By सुमित राय | Updated: April 15, 2020 19:41 IST

मुंबई में कोरोना वायरस के अब तक 1936 मामले सामने आ चुके हैं और 113 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1936 पहुंच गई है।महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 2687 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस का कहर मुंबई में लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार को कोरोना संक्रमण के 183 नए के सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1936 पहुंच गई। बुधवार को मुंबई में कोरोना के दो मरीजों की जान भी चली गई, जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 113 पहुंच गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया, "आज (बुधवार) मुंबई में कोरोना वायरस के 183 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मुंबई में कोरोना से पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1936 हो गई है, जिसमें से 113 लोगों की मौत हो गई है और 181 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में अब तक 2687 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 178 लोगों की मौत हो चुकी है और 259 लोग ठीक भी हुए हैं।

बता दें कि पूरे  देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 11933 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 392 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 1344 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। भारत में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मामलों के 10197 एक्टिव केस हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, जिसमें से 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 4.89 लाख से ज्यादा लोग अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट