लाइव न्यूज़ :

Covid-19: बंगाल में कोविड-19 के 806 नए मामले, नौ और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 26, 2021 08:06 IST

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 806 नए मामले आने से रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,23,639 हो गई

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 806 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,23,639 हो गईराज्य में महामारी से स्वस्थ होने की दर 98.04 प्रतिशत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 806 नए मामले आने से रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,23,639 हो गई है, वहीं संक्रमण से नौ और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 18,073 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 892 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे राज्य में महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 14,93,770 हो गई है। राज्य में महामारी से स्वस्थ होने की दर 98.04 प्रतिशत है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 11,796 उपचाराधीन मरीज हैं।

हुगली जिले में संक्रमण से तीन लोगों ने दम तोड़ा है और नादिया में दो लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक कोलकाता, उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्द्धमान और दार्जिलिंग में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है।

दार्जिलिंग में सबसे अधिक 89 नए मामले आए हैं। इसके बाद उत्तर 24 परगना में 87, जलपाईगुड़ी में 61, पूर्वी मेदिनीपुर में 60 और कोलकाता में 55 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 1.54 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'